गोली मारकर कांग्रेस के विधायक रहे नेता का मर्डर- आईजीपी ने की पुष्टि

गोली मारकर कांग्रेस के विधायक रहे नेता का मर्डर- आईजीपी ने की पुष्टि
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

ईटानगर। कांग्रेस के विधायक रहे युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता का मर्डर भारत म्यांमार सीमा के पास उग्रवादियों द्वारा किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस के विधायक रहे युमसेन माटे को उग्रवादियों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। तीरप जिले के लाजू सर्कल में उग्रवादियों द्वारा भारत म्यांमार सीमा के पास राहो गांव में पूर्व कांग्रेस विधायक का मर्डर किया गया है।

यह गांव अंतर्राष्ट्रीय सीमा से केवल कुछ घंटे की दूरी पर बसा हुआ है। जिस समय कांग्रेस के विधायक रहे युमसेन माटे की उग्रवादियों द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है उस समय वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ गांव का दौरा कर रहे थे।

कांग्रेस के विधायक रहे नेता के मर्डर की पुष्टि करते हुए आईजीपी कानून एवं व्यवस्था ने कहा है कि पुलिस की एक टीम अब उस जगह का दौरा कर रही है जहां पूर्व कांग्रेस विधायक का गोली मारकर मर्डर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक एक संदिग्ध आतंकवादी ने तिरुपुर जिले के एक गांव में अरुणाचल प्रदेश के विधायक रहे युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या कर दी है।

epmty
epmty
Top