प्रतिष्ठान पर बैठे BJP नेता ने खुद को मारी गोली- अस्पताल में भर्ती

प्रतिष्ठान पर बैठे BJP नेता ने खुद को मारी गोली- अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके महावीर चौक के प्रकाश चौक रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठे भाजपा नेता ने खुद को गोली मार ली जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा भाजपा नेता को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल भाजपा नेता के गोली लगने की जानकारी मिलते ही अस्पताल पर उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया है।

शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक से प्रकाश चौक जाने वाले मार्ग पर चौधरी चरण सिंह मार्केट के समीप स्थित डॉक्टर एम एल गर्ग के पुत्र निधीश राज गर्ग ने खुद अपने सिर में गोली मार ली जिस कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता निधीश राज गर्ग ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने मेडिकल स्टोर पर बैठे रहने के दौरान अपने सिर में गोली मारी है। दिन निकलते ही बीच बाजार में गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में दहशत सी पसर गई। दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि भाजपा नेता निधीश राज गर्ग जमीन पर लहूलुहान हुए पड़े हैं। तत्काल ही पुलिस को सूचना देकर घटना के संबंध में जानकारी दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए भाजपा नेता को आनंद हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया है। भाजपा नेता के गोली लगने की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों का अस्पताल पर जमावड़ा लगा हुआ है। भाजपा नेता निधीश राज गर्ग ने किन कारणों को लेकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है इसका अभी पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

epmty
epmty
Top