सड़क पर नमाज पढ़ने से रोके जाने को लेकर पुलिस से नोंकझोंक

सड़क पर नमाज पढ़ने से रोके जाने को लेकर पुलिस से नोंकझोंक
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मेरठ। सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने से रोके जाने को लेकर नमाजियों की पुलिस के साथ नोक झोंक हो गई। पुलिस का विरोध करते हुए नमाजियों ने अल्लाह हूं अकबर के नारे बुलंद कर दिए। पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के लिए बेरिंकेडिंग लगाकर नमाजियों को सड़क पर दरी बिछाने से रोका और उन्हें वहां से हटाया।

बृहस्पतिवार को शाही ईदगाह में सवेरे के समय ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज शुरू होने से पहले ही ईदगाह पर पहुंचने लगे थे। ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

शाही ईदगाह में नमाजियों की संख्या बढ़ी तो वहां पर पहुंचे लोगों ने सड़क पर ही नमाज पढ़ने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और वहां से किसी अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने के निर्देश दिए। इसे लेकर नमाजियों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक को गई और अल्लाह हू अकबर के नारे बुलंद करते हुए नमाजियों ने पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन पुलिस ने सड़क पर नमाज अदा करने से रोकने के लिए बेरिकेडिंग लगाकर नमाजियों को रोका और सड़क पर दरी बिछाते नमाजियों को मौके से हटाया।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top