साइकिल पर जा रही दो लड़कियों पर एसिड अटैक- एक का चेहरा दूसरी..

साइकिल पर जा रही दो लड़कियों पर एसिड अटैक- एक का चेहरा दूसरी..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

देवरिया। साइकिल पर सवार होकर जा रही दो लड़कियों पर बाइक सवार बदमाशों ने एसिड अटैक कर दिया। इस घटना में एक लड़की का चेहरा तथा दूसरी की बाजू झुलस गई है। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़कियों पर एसिड अटैक की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस एसिड अटैक की इस घटना में दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

बृहस्पतिवार को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में पर्ची बनाने का काम करने वाली लड़कियां देवगांव से साइकिल पर सवार होकर अस्पताल में जा रही थी। अलग-अलग साइकिल पर सवार दोनों लड़कियों जैसे ही गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव मोड़ के पास पहुंची तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लड़कों ने उनके ऊपर एसिड फेंक दिया। इस घटना में अस्पताल में काम करने वाली एक लड़की का चेहरा तथा दूसरे की बाजू झुलस गई है।

एसिड अटैक की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार स्पीड बढ़कर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों लड़कियों को अस्पताल में भिजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई एक लड़की के साथ कुछ दिन पहले भी छीना झपटी की घटना अंजाम दी गई थी, जिसमें दबंग युवक ने लड़के का पर्स छीन लिया था। एसिड अटैक की घटना को लेकर दोनों लड़कियां एवं उनके परिवार के लोग दहशत में है। मामले की जानकारी मिलते ही देवरिया पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर लड़कियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दो लड़कियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन करते हुए एसिड अटैक करके फरार हुए लड़कों की तलाश की जा रही है जो भी आरोपी होगा पुलिस उसे तत्काल गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top