चुनाव शान्तपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु DM ने की बैठक

चुनाव शान्तपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु DM ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आर0ओ0/ए0आर0ओ0 का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया।

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गजेन्द्र कुमार ने बताया कि पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी की जिम्मेदारी है इसके लिए आप सभी आर.ओ./ए. आर.ओ. की हस्तपुस्तिका राज्य स्तर पर तैयार पी.पी.टी. व हैंड आउट का बारीकी से अध्ययन कर लें। उन्होंने बताया कि आर.ओ. व ए.आर.ओ. की नामांकन दाखिला से लेकर मतगणना तक में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको होनी चाहिए।


अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया व प्रारुप 13 पर विस्तार से चर्चा की। उन्होने बनाये गये आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक के सभी बिन्दुओं पर पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तारपूर्वक चर्चा की। और उन्होने आर0ओ0/ए0आर0ओ0 से निम्न प्रकार के सवाल पूछे गये, अधिकांश आर0ओ0/ए0आर0ओ0 ने सही जवाब संतोषजनक दिये। इसके उपरान्त प्रमोद कुमार चकबंदी अधिकारी द्वारा पोस्टर वितरण की गहनता से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समस्त उप जिलाधिकारी, बनाये गये आर0ओ0/ए0आर0ओ0 उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top