प्याज के दामों ने निकाले सरकार के आंसू- निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

प्याज के दामों ने निकाले सरकार के आंसू- निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। प्याज के लगातार बढ़ रहे दामों ने सरकार के भी अब आंसू निकाल दिए हैं। देश में प्याज की निरंतर बढ़ती मांग और आसमान छू रही कीमतों की वजह से सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। फिलहाल यह प्रतिबंध अगले साल के मार्च महीने तक लगाया गया है।

शुक्रवार को विदेशी व्यापार के डायरेक्टरेट जनरल की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि देश में प्याज की निरंतर बढ़ रही मांग और लगातार आसमान छू रही कीमतों के चलते सरकार की ओर से प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्याज पर लगाया गया यह प्रतिबंध वर्ष 2024 की 31 मार्च तक फिलहाल लागू किया गया है।

हालांकि डीजीएफटी के नोटिफिकेशन में यह बात भी साफ तौर पर की गई है कि देश की मांग पर केंद्र सरकार की इजाजत से ही प्याज का निर्यात किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि देश में अभी प्याज की खुदरा कीमतें 60 रुपए प्रति किलो की दर से बाजार में सब्जी की दुकानों पर वसूली जा रही है।

अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात को कम करने के लिए इसके ऊपर 40 प्रतिशत की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी थी। यह आदेश 31 दिसंबर 2023 तक के लिए लागू किया गया था।

लेकिन अब प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों की वजह से निकल रहे आंसुओं को देखकर केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर ही प्रतिबंध लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्याज के निरंतर बढ़ रहे दामों की वजह से राजधानी दिल्ली में भाजपा की मदनलाल खुराना सरकार पब्लिक के कोपभाजन का शिकार बनते हुए चली गई थी।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top