सावन के पहले दिन महंगाई का झटका- गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

सावन के पहले दिन महंगाई का झटका- गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

नई दिल्ली। श्रावण मास के पहले दिन ही गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले लोगों को महंगाई की मार दी गई है। देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 7 रूपये की बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए से बढ़कर अब 1780 रुपए हो गई है। राहत की बात यह रही है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों की ओर से कोई बदलाव नहीं करते हुए उपभोक्ताओं को राहत दी गई है।


सोमवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा करते हुए 7 रूपये प्रति गैस सिलेंडर दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनियों की ओर से की गई 7 रूपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए 1773 रूपये के बजाए 1780 रुपए उपभोक्ता को चुकाने पड़ेंगे।

ताजा बढ़ोतरी के बाद अब कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1882 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गया है। राजधानी मुंबई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1725 रूपये से बढ़कर 1732 रूपये कर दी गई है। इसी तरह से चेन्नई के लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए अब 1937 रुपए के बजाय 1944 रुपए चुकाने होंगे।

epmty
epmty
Top