इलेक्शन खत्म होते ही बढे गैस सिलेंडर के दाम- तत्काल प्रभाव से लागू

इलेक्शन खत्म होते ही बढे गैस सिलेंडर के दाम- तत्काल प्रभाव से लागू

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव खत्म होते ही गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 21 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1796.50 का हो गया है।

शुक्रवार को दिसंबर का महीना पहले ही दिन कमर्शियल गैस उपभोक्ताओं के लिए महंगाई की सौगात लेकर आया है। देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव के खत्म होते ही देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

21 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1796 रुपए 50 पैसे हो गए हैं। पहले राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1775 रुपए में उपभोक्ताओं को दिया जा रहा था।

उधर 14.200 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर में सरकार की ओर से कोई बढ़ोतरी नहीं किए जाने से देश के आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत दी गई है। राजधानी दिल्ली में 14 किलो 200 ग्राम वजन का गैस सिलेंडर 903 रुपए में दिया जा रहा है।

epmty
epmty
Top