विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता-अरविंद गिरी

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता-अरविंद गिरी

मुजफ्फरनगर। सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। सरकार की खोखली नीतियों और विफलताओं को जनता के बीच ले जाकर कार्यकर्ता लोगों को सरकार की करतूतों से अवगत कराएं।


शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी युवजन सभा अरविंद गिरी का आगमन मुजफ्फरनगर हुआ। सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी का पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर समीक्षा बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी व महासचिव युवजन सभा शिवम त्यागी ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से अवगत कराने की अपील की। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर समीक्षा बैठक के उपरांत जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी सचिन अग्रवाल पटाखे वालो के आवास पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी का वैश्य समाज की ऑर से जोरदार स्वागत किया गया ।

स्वागत करने वालो में सचिन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष, शलभ गुप्ता एड महानगर महामंत्री, नीरज सिंघल, अग्रिम सिंघल, मधुसूदन अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, मोहित गुप्ता, पवन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि ने समाज की ओर से पगड़ी और महाराजा अग्रसेन की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा अरविंद गिरी तथा जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रमोद त्यागी एडवोकेट का स्वागत किया।

कार्यकर्म में राजीव बालियान जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार पूर्व विधायक, अलीम सिद्दीकी महानगर अध्यक्ष, हाजी लियाकत, बॉबी त्यागी, साजिद हसन जिला मीडिया प्रभारी, शमशेर मलिक, नूर हासन सलमानी, रोहन त्यागी, मनीष कश्यप, सोनू बाल्मीकि, अंसार आढती, गौरव जैन, फिरोज अंसारी जिलाध्यक्ष युवजन सभा, संदीप पाल लोहिया वाहिनी अध्यक्ष, युसूफ गौर छात्र सभा अध्यक्ष, राशिद यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष, शिवम् त्यागी जिला महासचिव युवजन सभा आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top