सरकार की मंशा है कि विकास सबका होे लेकिन तुष्टिकरण किसी का न हो : मुख्यमंत्री

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुजफ्फरनगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पतित पावन माॅं गंगा को निर्मल अविरल बनाये जाने के उद्धेश्य से माॅर्डन इण्टर काॅलेज रामराज मुजफ्फरनगर में भारी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग गंगा माता से जुडे एवं गंगा मैया को निर्मल और अविरल गंगा बनाने में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था विश्वास और अर्थवस्था का प्रतीक रही है। कतिपय लोगो ने गंगा को व्यक्तिगत स्वार्थ का जरिया बनाया जिससे मां गंगा पर संकट के बादल आये। भारत की संस्कृति और आस्था एवं भारी अर्थव्यवस्था में मां गंगा के भी हम अभारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गंगा को और अधिक निर्मल बनाने के लिए भारत को सम्बल प्रदान करने के लिए नमामि गंगे के तहत 28 हजार करोड की स्वीकृति दी। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में सरकार ने गंगा यात्रा प्रारम्भ की है। उन्होने कहा कि गंगा के किनारे 27 जनपद है 21 नगर निकाय, 1038 ग्राम पंचायत एवं 1358 किमी में गंगा यात्रा है। उन्होने गंगा यात्रा में दिये जा रहे सहयोग के प्रति जनपदवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम गंगा को आस्था और अर्थव्यवस्था के साथ जोड सके इसी लिए आज वह रामराज में आये है। उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार सबका साथ सब का विकास एवं सबके विश्वास के साथ कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि विकास सबका होे लेकिन तुष्टिकरण किसी का न हो। आज सरकार के द्वारा गरीबो को शौचालय, गैस कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन दिये जा रहे है। साथ ही आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी किसानों को आच्छादित किया जा रहा हैं। विगत वर्ष प्रयागराज महाकुम्भ में 24 करोड 56 लाख लोगो ने गंगा में स्नान किया एवं स्वच्छ पानी के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की जमकर सराहना भी की। उन्होने कहा कि विकास का कोई विकल्प नही हो सकता लेकिन साथ साथ आस्था का भी सम्मान होना चाहिए। गंगा यात्रा आस्था का ही प्रतीक है इस आस्था को ध्यान में रखते हुए यहां के किसानो एवं नौजवानों की आजीविका के साथ जोडा जायेगा। गंगा किनारे गंगा खेल मैदान, गंगा पार्क, गंगा नर्सरी, जिम आदि बनाकर जनसामान्य को रोजगार मुहैया कराया जायेगा। मां गंगा सबकी आस्था है और तन मन में बसी है। आज गंगा को निर्मल बनाये जाने व लोगो में गंगा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए बिजनौर व

मुजफ्फरनगर से गंगा यात्रा का प्रारम्भ किया गया है। जो कि 31 जनवरी को कानपुर में जाकर विराम लेगी। मुुख्यमंत्री ने मंच से ही भारी संख्या में उपस्थित दूर दराज से आये लोगो को भारत माता की जय, गंगे माता की जय व वंदे मातरम नारे लगवाये। उन्होने गंगा यात्रा में सक्रिय सहयोग देने के लिए सभी का अभिनन्दन किया और कहा कि मां गंगा की कृपया आप सब पर बनी रहे।मुख्यमंत्री ने रामराज की जनता के हितों का ध्यान रखते हुए कहा कि रामराज नगर पंचायत के रूप में भी प्रस्तावित है। उन्होने जनपद के किसानों व यहां उत्पादित गुड के विषय में विशेष रूप से कहा कि गुड की अनेकों वैरायटी यहां बनाई जा रही है। उन्होने कहा कि यहां से गंगा यात्रा हस्तिनापुर की ओर बढेगी।

इसके पूर्व योगी आदित्यनाथ ने चौ चरण सिंह मध्य गंगा बैराज मुुजफ्फरनगर में आकर पतित पावन मां गंगा की पूरे मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। गंगा यात्रा के दौरान जनपद में जगह-जगह पर मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। साथ ही हर-हर गंगे, नमामि गंगे के नारे लगाये गये। गंगा नदी देश का नाम बढाती, दुनिया में पहचान दिलाती। देश धर्म का नाता है, गंगा हमारी माता है। गंगा भारत की आत्मा है, गंगा हमारी माता है। अविरल गंगा, निर्मल गंगा। निर्मल गंगा, पावन गंगा, कुम्भ मेले की शान है गंगा। गंगा बचाओं, जीवन बचाओं। गन्दगी को दूर भगाओ, भारत को स्वच्छ बनाओ। निर्मल गंगा, पावन गंगा संस्कृति का पाण है गंगा। युगो-युगो से नाता है, गंगा हमारी हमारी माता है आदि नारो के साथ मुख्यमंत्री का माला अर्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात जनपद की जनता द्वारा मुख्यमंत्री का भारी उत्साह व उमंग के साथ विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री द्वारा गंगा यात्रा के दौरान जनसामन्य से संवाद भी किया गया। गंगा यात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मार्डन इण्टर कालिज रामराज में रूद्राक्ष का पौधारोपण भी किया इसके पश्चात उन्होने वन विभाग व विकास विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की गंगा प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतन्त्र देव सिह, केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जनपद प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्र मोहन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला के अलावा मण्डलायुक्त संजय कुमार, एडीजी प्रशान्त कुमार, डीआई जी उपेन्द्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


epmty
epmty
Top