कमलनाथ के करीबी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ- बीजेपी में हुए शामिल

कमलनाथ के करीबी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ- बीजेपी में हुए शामिल

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आया राम गया राम की राजनीति को जारी रखते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रहे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। कमलनाथ के करीबी कांग्रेस नेता ने इससे पहले सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदलते हुए लिखा की पुरानी यादें।

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ के करीबी एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने कांग्रेस का दामन छोड़ते हुए भगवा चोला धारण कर लिया है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पहुंच कर सैयद जफर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

जिस समय देशभर में कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकले लगाई जा रही थी, उस दौरान सैयद जाफर ने भी भाजपा के पक्ष में धड़ाधड़ पोस्ट करते हुए नागरिक संहिता कानून का समर्थन किया था।

रतलाम के 64 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी ज्वाइन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला महामंत्री मध्य प्रदेश आईटी सेल महामंत्री, एनएसयूआई के जिला प्रभारी एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल है।

epmty
epmty
Top