कांग्रेस की बैठक में फूटा गुस्सा बम-जिलाध्यक्ष बोले अपनों ने ही हरवाया

कांग्रेस की बैठक में फूटा गुस्सा बम-जिलाध्यक्ष बोले अपनों ने ही हरवाया
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

भोपाल। राज्य मुख्यालय पर आयोजित की गई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का गुस्सा बम बनकर फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने ही लोगों ने करवाया है, वास्तव में हम भारतीय जनता पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेसियों से हर्ट हैं।

मंगलवार को राज्य मुख्यालय पर आयोजित की गई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में छतरपुर जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को अपने ही लोगों ने हरवाया है। वास्तव में हम लोग भारतीय जनता पार्टी से नहीं बल्कि कांग्रेस से हर्ट हैं, क्योंकि संगठन में नियुक्तियां कर दी जाती है परंतु प्रभारी को इन नियुक्तियों का पता तक नहीं होता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार के विधायक को राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया है, जिसके चलते कांग्रेस को भी सभी को अहमियत दी जानी चाहिए। उन्होंने डिमांड उठाई कि लोकसभा चुनाव के लिए टिकट जल्द से जल्द फाइनल करते हुए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर बड़े नेताओं को लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहिए।

epmty
epmty
Top